सरकार ने टीम अन्ना से लोकपाल बिल का नया ड्राफ्ट मांगा नई दिल्ली। सरकार ने टीम अन्ना से जनलोकपाल बिल का नया ड्राफ्ट मांगा है। इस ड्राफ्ट को आधार बनाकर संसद में चर्चा कराई जाएगी। अन्ना ने सरकार के सामने तीन शर्तें रखीं थीं, जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने टीम अन्ना से कहा कि वो जनलोकपाल बिल को फिर से ड्राफ्ट करे और उसे सरकार को सौंपे।
गौरतलब है कि अन्ना का वास्तविक ड्राफ्ट बहुत बड़ा था। जिसे लेकर कहा जा रहा था कि भारतीय लोकतंत्र के लिए ये खतरा बन जाएगा। इन बिंदुओं पर जनलोकपाल को नए सिरे से ड्राफ्ट किया जाएगा। अन्ना की टीम इस ड्रॉफ्ट को तैयार करने में जुटी है। इस बिल को दोपहर 12 बजे तक संसद के सामने अन्ना की टीम पेश कर देगी।
इस बीच संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल और वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की बैठक समाप्त हो गई है। पवन बंसल ने कहा कि चर्चा के लिए विषय-वस्तु की लिस्टिंग नहीं हो पाई है। हम सभी लोगों से चर्चा करेंगे की किस समय और कैसे इस पर चर्चा की जाए।

No comments:
Post a Comment